फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कांवड़िये और महिला जायरीन गंगनहर में बहे

Sun, 20 Jul 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के रुड़की में गंगनहर में दो कांवड़िये और राजस्थान की एक महिला जायरीन नहाते समय तेज बहाव में बह गई। गनीमत यह रही कि जल पुलिस ने तीनों को बचा लिया। एसएसपी ने जल पुलिस के जवानों को ईनाम देने कि घोषणा की है।
विज्ञापन


एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार रविवार सुबह करीब दस बजे सोलानी पार्क के पास एक कांवड़िया गंगनहर में नहाते समय बह गया। उसे डूबते देखकर आसपास नहा रहे कांवड़ियों ने शोर मचाया।

मौके पर पहुंचे सेक्टर प्रभारी केदार सिंह चौहान और जल पुलिस के जवानों ने उसे गंगनहर से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल भिजवाया। पेट में पानी चले जाने से कांवड़िया बेहोश हो गया था। देर शाम तक उसे होश नहीं आने से उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान की रहने वाली है महिला

वहीं पिरान कलियर के पास ग्राम सिक्का, बागपत निवासी कांवड़िया अंकित (17) पुत्र प्रमोद शर्मा गंगनहर में नहाते समय पैर फिसलने से गंगनहर में बह गया।

साथियों के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे सेक्टर प्रभारी मंसूर अली और जल पुलिस के जवानों ने उसे बाहर निकाल लिया। चिकित्सा शिविर में उसे प्राथमिक इलाज किया गया।

वहीं, राजस्थान से पिरान कलियर में जियारत करने आई महिला बेबी (30) पत्नी जमाल खान भी पिरान कलियर के पास गंगनहर में हाथ-मुंह धोते समय पानी में बह गई। पुलिसकर्मियों ने उसे भी काफी मशक्कत के बाद बचा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें