फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी के बीच लौटा कैलास मानसरोवर यात्रियों का पहला दल

Mon, 04 Jul 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डीडीहाट-बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
कैलास यात्रियों का प्रथम दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर लौट रहे प्रथम दल के 55 यात्री रविवार सुबह अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी को तो रवाना हो गए, लेकिन यात्रियों को डीडीहाट और थल के बीच रोड बंद होने के कारण डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। जो बसें यात्रियों को छोड़ने के लिए गई थी वह लामाघर के पास उस स्थान पर फंस गई, जहां रोड बंद है।
विज्ञापन


यात्रियों को ट्रांशिपमेंट के जरिए चौकोड़ी ले जाया गया। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने लामाघर के पास वाहनों की व्यवस्था की थी। चौकोड़ी पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि कैलास यात्रा पर जा रहे छठे दल के यात्रियों को भी ट्रांशिपमेंट के जरिए ही आगे भेजा गया।

प्रथम दल को छोड़ने के लिए जो बसें आई थी, उनको लामाघर में ही रोका गया है, ताकि उनमें छठे दल के 39 यात्रियों को आधार शिविर धारचूला तक पहुंचाया जा सके। प्रथम दल के यात्रियों ने दोपहर भोजन चौकोड़ी में किया। वहां से यात्री अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी को निकल गए हैं। कैलास यात्री रविवार सुबह डीडीहाट से रवाना हुए।
विज्ञापन


इधर, पिथौरागढ़ पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने से यात्रा दलों का सारा शेड्यूल बदल गया है। प्रथम दल के यात्री एक दिन एडवांस चल रहे थे। उनको एक जुलाई को रात्रि विश्राम के लिए पिथौरागढ़ आना था, लेकिन यात्री आधार शिविर धारचूला से ही आगे नहीं बढ़ पाए।

उन्होंने कहा कि यदि रोड की स्थिति में सुधार नहीं आता तो यात्रियों के निर्धारित शेड्यूल और रूट में बदलाव करना पड़ जाएगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के सरकार और प्रशासन के दावों की पोल भी इस अव्यवस्था से खुल गई है।
विज्ञापन


Published By : Nirmala Suyal
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें