फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सियासी संकट की होगी न्यायिक जांच, कैबिनेट ने लिया फैसला

Fri, 20 May 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पूरे घटनाक्रम को खंगालेगी विशेष कमेटी
  • तीन महीने में सरकार को सौंपनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार पर मार्च महीने में आए सियासी संकट की जांच के लिए न्यायिक कमेटी बनाने का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। बैठक में तय हुआ कि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में यह कमेटी तीन माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट में बागियों की सदस्यता बहाल करने के विचाराधीन मामले में आने वाले फैसले को मानने की बात भी सरकार ने कही है।

बीती 18 मार्च से शुरू हुए सियासी संकट का अंत बीते सप्ताह सरकार वापसी के साथ हुआ था। इन तीन महीनों के दौरान जो भी गतिविधियां हुईं, उनकी जांच के लिए सरकार ने एक न्यायिक कमेटी के गठन पर शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

जल्द बनेगी कमेटी, रिटायर्ड जज करेंगे अध्यक्षता

हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में तय हुआ कि हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में या फिर एकल सदस्यीय कमेटी का गठन बहुत जल्द किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जल्द ही सेवानिवृत्त न्यायाधीश का चयन किया जाएगा। कमेटी यह देखेगी कि कहीं ‘फाउल प्ले’ तो नहीं हुआ यानी विधायकों की खरीद-फरोख्त तो नहीं हुई। साथ ही सरकार गिराने के लिए कहीं कोई षड़यंत्र तो नहीं किया गया। ऐसे तमाम बिंदुओं पर गहराई से जांच-पड़ताल के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने यह भी कहा है कि जांच के दौरान हाईकोर्ट में विधायकों की सदस्यता बहाली के विचाराधीन मामले में जो फैसला आएगा, उसे लागू किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें