फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण प्रकरण: जेपी जोशी की मुश्किलें बढ़ी

Tue, 17 Dec 2013 10:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के आरोपी निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी की न्यायिक हिरासत 23 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को किया था गिरफ्तार
सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर जोशी को अदालत में पेश किया गया।नौकरी का झांसा देकर युवती केयौन शोषण के आरोप में पुलिस ने तीन दिसंबर को जेपी जोशी को गिरफ्तार किया था।

पढ़ें, मोदी की गर्जना से परेशान कांग्रेस ने दिए जवाब

इस दौरान अदालत ने जोशी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जोशी की जमानत पर सुनवाई के लिए जिला जज की अदालत में मंगलवार की तिथि नियत की गई है।

पढ़ें, शादी में गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

सोमवार को इसी प्रकरण में जोशी की ओर से वसंत विहार थाने में दर्ज कराए गए ब्लैकमेलिंग के मुकदमे में आरोपित निलंबित संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी।
विज्ञापन


पुलिस से केस डायरी तलब की
पीड़ित युवती को जेपी जोशी से मिलाने, उनसे संबंध न बिगाड़ने और ब्लैकमेलिंग में संलिप्त पाए जाने की आरोपी रिंतु कंडियाल की जमानत पर सीजेएम अदालत में सुनवाई के लिए मंगलवार की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, आपदाः 6 माह बाद अपनी जमीन पर 'रिफ्यूजी' हैं लोग

अदालत ने पूरे मामले में पुलिस से केस डायरी तलब की है। इस प्रकरण में पुलिस नीरज चौहान, शाईन मैक और अमित गर्ग को भी गिरफ्तार कर चुकी है। जेपी जोशी की ओर से कहा गया कि उन्हें फंसाने का षडयंत्र रचा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें