यौन शोषण मामले में जेल में बंद अपर सचिव गृह जेपी जोशी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दून अस्पताल लाया गया। यहां उन्हें वीआईपी वार्ड में रखा गया है।
तीन महीने से जेल में
गिरफ्तारी के बाद करीब तीन माह से जोशी सुद्धोवाला जेल में हैं। कई बार प्रार्थनापत्र के बावजूद उन्हें कोर्ट से जमानत नहीं मिली है।
बृहस्पतिवार दोपहर अचानक चक्कर आने के बाद उन्हें कारागार अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डाक्टरों ने उन्हें दून अस्पताल के न्यूरो सर्जन के लिए रेफर कर दिया।
बीआईपी वार्ड में भर्ती
शाम को जेल स्टाफ उन्हें दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा। ईएमओ राहुल जोशी ने उनका निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्हें वीआईपी वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल ने बताया कि जेल के डाक्टर ने न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलाजिस्ट और फिजीशियन की राय लेने की सलाह दी है।