फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में चल रहा था कूड़ेदान घोटाले का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ेदान के लिए बजट उपलब्ध होने के बावजूद कांग्रेसी पार्षदों ने नए बजट का प्रस्ताव बनाया और मुख्य नगर अधिकारी से पास भी करवा लिया। प्रस्ताव जब मेयर के पास पहुंचा तो हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन


मेयर ने इस पर जांच बिठा दी है। वहीं, भाजपा पार्षदों ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे घोटाला करार दिया।

पर्याप्त बजट मिलता है
भाजपा पार्षदों ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था के लिए डीवीडब्ल्यूएम कंपनी है। इसे बजट जेएनएनयूआरएम से मिलता है। 13 वें वित्त आयोग से भी करोड़ों रुपए जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद निगम स्तर पर कूड़ेदान खरीदने की क्या जरूरत पड़ी।

कमीशन था फिक्स
पार्षद भूपेंद्र कठैत ने बताया कुछ कांग्रेसी पार्षदों का कूड़ेदान खरीद में कमीशन फिक्स था। उन्होंने 55 जगहों पर कूड़ेदान की जरूरत बताते हुए प्रस्ताव बनाया और मुख्य नगर अधिकारी से दस्तखत करा लिए। मेयर के पास गोलमाल पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


कंबल खरीद में भी घोटाले का आरोप
वरिष्ठ भाजपा पार्षद सुशील गुप्ता ने बताया कुछ कांग्रेसी पार्षद निगम अफसरों से मिलकर गोलमाल कर रहे हैं। भाजपा पार्षदों के अनुसार, कंबल खरीद में घोटाले की बू आ रही है।

पार्षदों के अनुसार कंबल कितने और कहां से आए। इसका कोई रिकॉर्ड नहीं। जांच हो तो कई घोटाले सामने आ सकते हैं। इस मौके पर पार्षद कमली भट्ट, अरुण खन्ना, पूर्व पार्षद जीवन सिंह भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद ने भी खोल दी पोल
कूड़ेदान के प्रस्ताव में वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद विनय कोहली के भी हस्ताक्षर हैं। मगर गुरुवार को पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनसे फर्जी ढंग से हस्ताक्षर कराए गए। कोहली के मुताबिक उन्हें आम प्रस्ताव बताकर दस्तखत लिए गए। असलियत पता चलने पर विरोध भी जताया।
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि मैंने नेता प्रतिपक्ष को दो टूक कहा कि यह काम डीवीडब्ल्यूएम कंपनी का है। हम क्यों खरीदवा रहे हैं, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी।

प्रस्ताव मेरे पास आया था। वह नियमों के खिलाफ था, इसलिए खारिज कर दिया गया।
-विनोद चमोली, मेयर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें