फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते आया मलबा, जोशीमठ मलारी बॉर्डर रोड बंद

Mon, 08 Aug 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
highway - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को खुला जोशीमठ-मलारी मार्ग पर तमक नाले में मलबा आने से सोमवार को एक बार फिर बंद हो गया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह भारी बारिश के चलते तमक नाले में मलबा आ गया, जिससे जोशीमठ-मलारी मार्ग बंद हो गया। बीआरओ मार्ग खोलने में जुट गया है। बॉर्डर पर मार्ग बंद होने के कारण एकबार फिर नीती बॉर्डर पर सेना आईटीबीपी व दर्जनभर गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई।

उत्तरकाशी में सोमवार को यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। जबकि गंगोत्री हाईवे पर नालूपाणी, लालढांग, मल्ला, हेलगूगाड एवं गंगनानी में बार-बार यातायात अवरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन


उधर, जोशीमठ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार शाम से वाहनों के लिए खुल गया था। शुक्रवार रात को घाटी में हुई बारिश से तमक गदेरे में आए मलबे और पत्थरों से यहां हाईवे पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


सड़क बंद होने से घाटी के 16 गांवों के ग्रामीणों के साथ ही सीमा पर मुस्तैद जवानों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रहमण्यम का कहना है कि रविवार देर शाम सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें