फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joshimath-Malari Highway: अतिवृष्टि से गिर्थी नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल

Sun, 16 Jul 2023 04:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)

सार

जलस्तर बढ़ने से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी बहर आ गया। जिससे पुल के दोनों ओर सड़क को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जोशीमठ मलारी मार्ग पर पुल को खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर सुमना से आठ किलोमीटर आगे अतिवृष्टि से गिर्थी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे यहां चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल खतरे में आ गया। इस पुल का इस्तेमाल सेना और गैफ द्वारा किया जाता है।  

विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी बहकर आ गया। जिससे पुल के दोनों ओर सड़क को नुकसान हुआ है। बीआरओ के कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे पुल को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, पानी कम होने के बाद ही सड़क की स्थिति का सही अनुमान लग पाएगा। 

Dehradun: यात्रीगण ध्यान दें...तीन दिन रद्द रहेंगी दून से चलने वाली आठ ट्रेन, पढ़ें अपडेट तभी करें यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें