फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृदंग की थाप पर, जॉन का 'हरे रामा हरे कृष्णा'

Fri, 27 Sep 2013 01:09 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं भक्ति का मार्ग भगवद् साक्षात्कार की ओर ले जाता है। भारत भ्रमण पर निकले इंग्लैंड निवासी जॉन भी इसी मार्ग पर चल पड़े हैं।
विज्ञापन


वह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में इतने लीन हैं कि बाकायदा बाइक में पूरे साजो-सामान के साथ भजनों के माध्यम से उनका गुणगान कर रहे हैं।

पढें, दीवार पर विधायक के 'पोस्टर', ढूंढने पर ईनाम

मृदंग की थाप पर हरे रामा हरे कृष्णा
गंगा दर्शन, ध्यान-योग की साधना और आध्यात्मिक उन्नयन के लिए तीर्थनगरी में विदेशी सैलानियों, साधकों की आमद यूं तो आम बात है। लेकिन, कृष्ण भक्ति में डूबे जॉन की श्रद्धा देखकर मन भाव विभोर हो जाता है।

ऋषिकेश में जॉन बाइक पर बैठे-बैठे मृदंग की थाप पर लाउड स्पीकर से हरे रामा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे... का गुणगान करते हैं तो हर किसी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो जाता है।
विज्ञापन


पढें, नीता अंबानी पहुंची आपदा प्रभावित गांव, ओढ़ा 'सापा'

गुरुवार को रामझूला मार्ग पर कृष्ण भक्ति में डूबे भजन गाते जॉन की कृष्णधुन पर वहां से गुजरते लोग भी झूमने पर विवश हो गए।

नाम बदलकर गोपाल सुंदर दास रखा
श्रीकृष्ण के प्रति खासे आकर्षित जॉन को उनकी छवि इतनी भायी कि उन्होंने अपना नाम बदलकर गोपाल सुंदर दास रख लिया। उनका कहना है कि यह सब परमात्मा की ही देन है।
विज्ञापन


पढें, ब्रिगेडियर हैडः बारह सौ पाक सैनिकों को किया था ढेर

बकौल जॉन, ‘प्रत्येक मानव के हृदय में कृष्णा छुपा हुआ है, बस उसे जगाने की जरूरत है।’ उनका कहना है कि प्रत्येक मानव को आत्म शांति के लिए कृष्ण भक्ति का गुणगान करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें