फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जेवर, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक पत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के तेलपुर में एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की कीमती जेवर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात को बेचने में मदद करने के आरोप में एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक ग्राम तेलपुर की निवासी मीनाक्षी पत्नी प्रीतम सिंह अपने मकान में ताला लगाकर कहीं गए थे। दिन के लगभग 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोर ने उनके मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख की कीमत के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। महिला के माध्यम से चोरी की सूचना डाकपत्थर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राशिद पुत्र इकराम निवासी जीवनगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए गए सामान को बेच नहीं पा रहा था इसलिए उसने अपने एक परिचित फिरोज पुत्र गुलजार को घटना के संबंध में जानकारी देते हुए चोरी के सामान को बेचने में मदद की बात कही। लालच में आकर फिरोज उसकी मदद के लिए तैयार हो गया। लेकिन सामान बेचने से पहले ही पुलिस ने आरोपी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें