परिजन उन्हें तलाशते हुए हरिद्वार पहुंचे। परिजनों ने फोन पर संपर्क किया तो वह बंद मिला। इसी बीच पूछताछ में पता चला कि रेलवे स्टेशन एवं शिवमूर्ति चौक के पास बुजुर्ग एक व्यक्ति के साथ देखे गए थे। ऐसे में परिजनों ने बुजुर्ग के गुम होने की तहरीर हरिद्वार पुलिस को दी।
पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाया। कुछ समय बाद बुजुर्ग के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अंजेश निवासी लहईपुर रामपुर मनिहारन सहारनपुर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने गांव के ही सेठपाल उर्फ सेठा पुत्र मान सिंह से मोबाइल खरीदा था। कोतवाल ने बताया कि रविवार देर शाम सेठपाल को उसके गांव के पास से ही दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बुजुर्ग उसे रेलवे स्टेशन पर मिला था।
उसने बुजुर्ग से लूटपाट के इरादे से उन्हें नींद की गोली खिलाई, लेकिन बुजुर्ग जब बेहोश नहीं हुआ तब उसने बिरला घाट के पास ले जाकर रुपये लूटने के बाद बुुजुर्ग को गंगा में धक्का दे दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग के शव की तलाश कर रहे हैं। उसके पोते की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।