फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 7900 आईटीआई सीटों पर खुली दाखिलों की राह, दाखिले को 26 से भरें फॉर्म

Sun, 23 Jun 2019 10:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

प्रदेश में आईटीआई दाखिले के लिए 26 जून से फॉर्म मिलेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन होगी जबकि काउंसिलिंग ऑनलाइन की जाएगी।

विज्ञापन


आईटीआई की सरकारी कोटे की 7900 सीटों पर हर साल प्रवेश परीक्षा से दाखिले किए जाते थे। इस साल यह नियम बदल दिया गया है। केवल 10वीं के अंकों के आधार पर आईटीआई की सीटें मिलेंगी। इन अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी, जिसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग होगी। इसके लिए आईटीआई में ही सुविधा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
ऑफलाइन फॉर्म खरीदने की तिथि : 26 जून से 15 जुलाई
आवेदन फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई
पहली मेरिट जारी होने की तिथि : 25 जुलाई के बाद

यहां मिलेंगे फॉर्म
सभी जिलों के नोडल आईटीआई के अलावा आईटी विभाग के कॉमन सर्विस सेंटर पर। इसके अलावा विभाग की ओर से सभी जिलों में शिविर लगाकर भी आवदेन फॉर्म दिए जाएंगे।

यह होगा फॉर्म का मूल्य
सामान्य, ओबीसी : 700 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग : 350 रुपये

यहां होगी ऑनलाइन काउंसिलिंग : www.ukiti.nic.in

कौशल विकास के लगेंगे कैंप
सेवायोजन कार्यालय और कौशल विकास विभाग की ओर से सभी जिलों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें कौशल विकास की योजनाओं, आईटीआई दाखिलों के अलावा किसी कंपनी में भी अप्रेंटिस करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


इस बार हम 10वीं के अंकों के आधार पर आईटीआई की सीटें भरेंगे। इसके लिए 26 जून से फॉर्म खरीदे जा सकते हैं, जिस पर पूरी जानकारी रहेगी।
-रणजीत सिन्हा, सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें