फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Ajay: इस्राइल में फंसे भारतीयों को लेकर पहुंचा विमान, उत्तराखंड के दस नागरिकों की भी हुई वतन वापसी

Sun, 15 Oct 2023 02:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इस्राइल और हमास में जारी भीषण जंग के बीच दो विशेष विमान से भारतीयों को लाया गया। इनमें उत्तराखंड के दस नागरिक भी शामिल थे।
विज्ञापन
इस्राइल से लौटे उत्तराखंड के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन अजय के माध्यम से भारत सरकार द्वारा दो विशेष विमान से इस्राइल में फंसे भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापस लाया गया, जिसमें उत्तराखंड के दस नागरिक भी शामिल थे। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर सभी को रिसीव किया गया।

विज्ञापन


रविवार सुबह उत्तराखंड सदन दिल्ली में विश्राम एवं जलपान के बाद सभी की उनके गंतव्य स्थान के लिए आवश्क्यतानुसार व्यवस्था की गई। सकुशल वापस आने पर सभी ने भारत सरकार और राज्य सरकार को धन्यवाद कहा।

बता दें इससे पहले इस्राइल में फंसी देहरादून की एक युवती को ऑपरेशन अजय के माध्यम से सुरक्षित लाया गया। वहीं शुक्रवार को भी देहरादून के एक युवक और युवती को उनके घर पहुंचाया गया। दोनों को शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें...Exclusive: पहली बार सड़क मार्ग से जुड़ेंगे चीन सीमा पर बसे पिथौरागढ़ के आठ गांव, पढ़ें क्या है योजना

इनमें आयुष मेहरा देहरादून के रहने वाले हैं। वहीं, आरती जोशी रानीपोखरी की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट से इन दोनों को उत्तराखंड सदन ले जाकर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोपहर के वक्त सड़क मार्ग से दोनों को देहरादून भेजा गया था। देर शाम तक दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें