भारत के इस पवित्र मेले को आड़ बनाकर आईएस के आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं। खुफिया एजेंसी के पास इसकी पुख्ता जानकारी है।
देश के सीमांत क्षेत्र टनकपुर में आयोजित होने वाले मां पूर्णागिरी मेले की आड़ लेकर आतंकी भारत में घुस सकते हैं। इस बाबत उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड से लगी नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।
दहशत फैलाने के लिए नेपाल के रास्ते साधु के रूप में आईएस आतंकियों की भारत में घुसपैठ की कोशिश की सूचना से बॉर्डर के साथ ही मां पूर्णागिरि धाम में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।