फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सिंगल विंडो से 18 हजार करोड़ के निवेश को मंजूरी, 26 हजार को मिलेगार रोजगार

Sun, 26 Nov 2023 04:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवंबर माह तक लगभग 18 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले के है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम से 18 हजार करोड़ के निवेश को मंजूरी दी है। इस निवेश के धरातल पर उतरने से लगभग 26 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक लगभग दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार हो चुका है। जिन्हें धरातल पर उतारने की प्रक्रिया चल रही है।

राज्य में औद्योगिक निवेश प्रस्तावों के लिए विभिन्न विभागों की अनुमति के लिए प्रदेश सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवंबर माह तक लगभग 18 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें सबसे अधिक निवेश प्रस्ताव देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले के है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन


देहरादून में 8 व 9 दिसंबर को होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए हुए रोड शो में दो लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुके हैं। जबकि सरकार ने सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुआ है। उनमें प्राथमिकता वाले प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में तेजी से काम किया जाए।

विज्ञापन

जिला             निवेश करोड़ में

अल्मोड़ा            51.32

बागेश्वर             19.09

चंपावत             11.3

चमोली             1.95

देहरादून             1172.09

हरिद्वार             868.6

नैनीताल            602.17

पौड़ी             63

ये भी पढ़ें...सुरंग में फंसीं जानें: देव पर भरोसा...कही ये बात जरूर होगी पूरी, मजदूरों की सलामती के लिए ईष्ट की शरण में लोग

पिथौरागढ़ 64.83

रुद्रप्रयाग            99.19

टिहरी             245.72

ऊधमसिंह नगर 1064.91

उत्तरकाशी 24.68

राज्य स्तरीय 13313.05

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें