100 लीटर क्षमता के संयंत्र से प्रति वर्ष 1350 यूनिट बिजली की बचत
100 लीटर क्षमता का सोलर वाटर हीटर संयंत्र लगाने से एक साल में 1,350 यूनिट बिजली की बचत होगी। प्रति यूनिट तीन रुपये की दर से उपभोक्ताओं को सालाना 4,050 रुपये का लाभ होगा। इसके अलावा 1.5 टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। सर्दियों के मौसम राज्य में बिजली की मांग बढ़ जाती है, जिससे यूपीसीएल को महंगी दरों पर बाहर से बिजली खरीदनी पड़ती है। मांग के अनुरूप से बिजली उपलब्ध न होने की स्थिति में रोस्टिंग की जाती है।
ये भी पढ़ें...सुरंग में फंसीं जानें: देव पर भरोसा...कही ये बात जरूर होगी पूरी, मजदूरों की सलामती के लिए ईष्ट की शरण में लोग
संयंत्र की क्षमता (लीटर) अनुमानित लागत (रुपये)
100 21,000
200 34,000
300 48,000
400 66,000
500 79,000
1000 1,64,000
2000 3,22,000