पोस्टरों में उकेर रहे महिलाओं की पहाड़ जैसी पीड़ा
- फोटो : अमर उजाला
लड़की भी आंख का तारा होती है, वह भी बुढ़ापे का सहारा होती है... जैसी पंक्तियों को पोस्टरों में उकेर कर विगत 35 वर्षों से पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं की पहाड़ जैसी पीड़ा को उजागर कर रहे हैं कलाकार देवेंद्र नैथानी। वह इन पोस्टरों के जरिए लोगों को भी महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने के लिए जागरूक कर रहे हैं।