राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देहरादून महानगर (दक्षिण) इकाई की पहल पर ‘नवोत्साह’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके जरिये कोरोनाकाल के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया गया। कार्यक्रम में 1159 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान योग, व्यायाम, समता एवं दंड प्रहार का प्रदर्शन महानगर की चार शाखाओं के कार्यकर्ताओं ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप संघ के अखिल भारतीय ग्राम विकास संयोजक डॉ. दिनेश जी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने सर्वप्रथम क्षेत्र कार्यवाह स्वर्गीय शशिकांत दीक्षित को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। उन्होंने आगे कहा की यूक्रेन से बड़ी संख्या में भारतीय विद्यार्थियों को वहां से लाने का काम वहां रहने वाले स्वयंसेवकों ने सराहनीय तरीके से किया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक प्रमुख जगदीश, प्रान्त प्रचारक युद्धवीर , संघचालक आजाद सिंह, लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल, सुरेंद्र मित्तल, सुधीर, आशीष ओबेरॉय आदि ने भाग लिया।