फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते-चलते रुक गई कार, स्टार्ट की तो बन गई आग का गोला, चालक ने ऐसे बचाई जान

Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के कोटद्वार में सोमवार सुबह एक कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान कार के अंदर बैठे चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इंडिका कार कोटद्वार से UP20TA3032 लालपानी जा रही थी। सिद्धबली से आगे ईदगाह के पास कार अचानक चलते-चलते रुक गई। चालक ने जब कार को दोबारा स्टार्ट किया तो उसमें अचानक आग लग गई। 
विज्ञापन


देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार को इस तरह से जलता देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही की उसी समय वहां तेज बारिश हो गई और कार की आग बारिश के कारण बुझ गई। लेकिन इस हादसे में कार पूरी तरह से जल चुकी हे। कार मालिक सागर तिवारी पत्र सुरेश कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें