फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की के बाग में मिला सहारनपुर के ट्रक क्लीनर का शव, हत्या की आशंका

Tue, 06 Aug 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर के एक ट्रक क्लीनर का शव क्षेत्र के एक आम के बाग में मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि क्लीनर की हत्या कर शव बाग में फेंका गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस परिजनों, ट्रक मालिक और चालक से जानकारी ले रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के गांव बूढ़ाखेड़ा निवासी संदीप कुमार (25) पुत्र शीशराम रुड़की के एक व्यक्ति के ट्रक पर क्लीनर था। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक से अपने घर गया था।

घरवालों से मिलने के बाद वह काम पर जाने की बात कहकर निकला था। सोमवार सुबह लोगों ने गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रहमीपुर गांव के पास एक आम के बाग में युवक का शव पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


तलाशी ली तो संदीप के रूप में उसकी पहचान हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवक के बारे में परिजनों से जानकारी ली।

परिजनों ने संदीप की हत्या की आशंका जताई है। इसके बाद पुलिस ने रामनगर निवासी ट्रक मालिक और चालक से भी पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें