वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि देहरादून से संचालित तमाम ट्रेनों स्पेशल ट्रेन का दर्जा समाप्त कर उन्हें पूर्व की भांति सामान्य ट्रेन के तौर पर संचालित किया जाएगा।
साथ ही कोरोना के दौरान स्पेशल ट्रेन के लिए जो किराये की तरह निर्धारित की गई थी उन्हें भी समाप्त किया जा रहा है। सॉफ्टवेयर में बदलाव करके किराए की पुरानी दरों को नए तरीके से फीड किया जा रहा है ताकि यदि यात्री आरक्षण कराएं तो उन्हें स्पेशल ट्रेन के किराए की जगह किराए की पुरानी दरों पर यात्रा की सुविधा मिल सके।
देहरादून से गोरखपुर यात्रा करने पर 355 रुपये कम देना होगा किराया
रेलवे बोर्ड के इस फैसले के बाद यात्रियों को किराए में काफी राहत मिलेगी। यदि किसी यात्री को देहरादून से गोरखपुर तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में सफर करता है तो उसे स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने पर जहां 1600 रुपये का भुगतान करना होता था।
अब इसी श्रेणी में यात्रा करने पर 1145 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में अब यात्रियों को 355 रुपये कम देने होंगे। वहीं साधारण श्रेणी, स्लीपर क्लास, वातानुकूलित प्रथम व द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने पर कम किराया देना होगा।