फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना को मिले 601 यंग ऑफिसर

Sun, 14 Dec 2014 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को पीओपी के बाद 601 यंग ऑफिसर भारतीय सेना में शामिल हो गए। इस बार कुल 665 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। इनमें से विदेशी जेंटलमैन कैडेट (एफजीसी) की संख्या 64 रही।
विज्ञापन


पीओपी (पासिंग आउट परेड) के मुख्य अतिथि अफगानिस्तान सेना प्रमुख जनरल शेर मोहम्मद करिमी ने परेड का निरीक्षण किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिल्ली के भानु प्रताप सिंह को स्वॉर्ड ऑफ आनर से सम्मानित किया गया।

शनिवार को कदम-कदम बढ़ाए जा की धुन पर 135 वें नियमित कोर्स, 118 वें टेक्निकल ग्रेजुएट और 24 वें टेक्निकल एंट्री स्कीम के 601 जेंटलमैन कैडेट्स के साथ-साथ 64 विदेशी कैडेट्स ने अकादमी के प्रतिष्ठित चैटवुड भवन के ड्रिल स्क्वायर में कदम रखा। हल्की बारिश की फुहारों के बीच परेड कमांडर कैडेट भानु प्रताप की अगुवाई में कुल 665 जेंटलमैन कैडट्स ने मुख्य अतिथि अफगानिस्तान सेना प्रमुख शेर मोहम्मद जनरल करिमी को सलामी दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित
मुख्य अतिथि ने पास आउट होने वाले यंग ऑफिसर्स को संबोधित करते हुए भारतीय सैन्य परंपरा का निर्वाह कर जोश, तेजी, तहजीब बनाए रखने की सलाह दी। कहा कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें सिखाई गई हर बात भविष्य में सफल अफसर बनने के काम आएगी।

उन्होंने कैडेट्स को भविष्य की चुनौतियों के साथ-साथ जिम्मेदारियों के लिए भी तैयार रहने की सलाह दी। इससे पूर्व पश्चिमी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल केएस सिंह, आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल मानवेंद्र सिंह और डिप्टी कमांडेंट और चीफ इंस्ट्रक्टर मेजर जनरल वीआईएस महिवाल को भी परेड ने सलामी दी।
विज्ञापन

64 विदेशी कैडेट हुए शामिल

पीओपी में पास आउट होने वाले 64 विदेशी कैडेट्स में से 44 अफगानिस्तान के हैं। इसके अलावा तजाकिस्तान के 12, मालदीव के 3, मारीशस के 2, नेपाल के 2 और कजाकिस्तान का एक कैडेट है।

इन्हें मिला सम्मान
- कैडेट भानु प्रताप सिंह (दिल्ली) को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर
- कैडेट पवन कुमार सांगवान (हरियाणा) को ओवर आल मेरिट में गोल्ड मेडल
- कैडेट पंकज कुमार (दिल्ली) को मेरिट लिस्ट का सिल्वर मेडल
- कैडेट आदित्य आनंद त्यागी (राजस्थान) को मेरिट लिस्ट में कांस्य पदक
- प्रसनजीत दत्ता (असम) को टेक्निकल ग्रेजुएट सिल्वर मेडल
- अभिषेक कटोच (हिमाचल) को टेक्निकल एंट्री का सिल्वर मेडल
- मोहम्मद खालिद अनवारी (अफगानिस्तान) बने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विदेशी कैडेट
- चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर - सैंगरो कंपनी

ये हैं टॉप 10 राज्य
प्रदेश -------- कैडेट
उत्तर प्रदेश --- 103
हरियाणा ----- 73
उत्तराखंड ----- 51
दिल्ली ------- 47
हिमाचल ----- 39
राजस्थान ---- 36
पंजाब -------- 34
बिहार -------- 31
महाराष्ट्र ------ 26
केरल -------- 20
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें