फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद पाक से लौटा, बताई चौंकाने वाली हकीकत

Sat, 13 Dec 2014 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की का एक युवक चार साल बाद पाकिस्तान से लौटा तो सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं। युवक से पुलिस और खुफिया विभाग ने पूछताछ की। युवक अपनी दादी के पास रह रहा था। 27 नवंबर को अपनी मां के साथ लौटा है। पुलिस ने पाक में उसके द्वारा बिताए गए समय के बारे में जानकारी ली तथा उसके पासपोर्ट तथा वीजा की पड़ताल की। पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग की टीम ने भी युवक से पूछताछ की है।
विज्ञापन


मोहल्ला सौत बी निवासी मोहम्मद अहमद (21) चार साल पूर्व लाहौर में दिल्ली गेट के पास रहने वाली अपनी दादी के पास गया था। वहां वह एक ड्राईफ्रूट की दुकान में काम करता था। मां सुल्ताना की तबियत खराब होने पर अहमद 27 नवंबर को उसके साथ रुड़की लौट आया। शुक्रवार को सौत बी मोहल्ले में सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस को पता चला कि ही हाल में युवक पाक से लौटकर आया है।

पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे कोतवाली बुला लिया। एसएसआई आरके सकलानी ने बताया युवक से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया पासपोर्ट और वीजा की भी पड़ताल की गई। युवक पहले भी पाकिस्तान जाता रहा है। खुफिया टीमें भी पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


एसएसआई आरके सकलानी ने बताया अहमद की मां सुल्ताना ने 1990 में लाहौर निवासी गुड्डू से शादी की थी। परिवार में अहमद के अलावा दो बहनें भी हैं लेकिन अब गुड्डू ओमान में दूसरी शादी कर रह रहा है।
विज्ञापन

अहमद ने बयां की पाकिस्तान की हकीकत

पाकिस्तान से रुड़की लौटे अहमद ने बताया पाक के हालात अच्छे नहीं हैं। उसकी दादी उसे हमेशा अपनी आंखों के सामने रखती थीं। हालात को देखते हुए उसे कभी दूर नहीं जाने देती थी।

लाहौर में आए दिन होने वाले ब्लास्ट के चलते दादी को उसकी चिंता रहती थी। अहमद की मानें तो पाक के लोगों का व्यवहार मिलनसार नहीं था। वह उसके साथ रूखे व्यवहार से पेश आते थे।

पाकिस्तान से लौटे अहमद ने जो बताया उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए। अहमद ने बताया वह पहले भी पाकिस्तान जा चुका है लेकिन इस बार वह लंबे समय तक पाकिस्तान में रहा।

उसकी दादी लगातार उसे पाकिस्तान की नागरिकता लेने के लिए कहती रही लेकिन पाकिस्तान के लोगों का रूखा व्यवहार देखकर उसका वहां मन नहीं लगता था। लाहौर में दिल्ली गेट के पास उसकी दादी का मकान था। मकान के नीचे ही वह ड्राईफ्रूट की दुकान पर काम करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें