फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ट्रेवल मार्ट: उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल पुरस्कार, होम स्टे और पर्यटन निवेश प्रोत्साहन में आया अव्वल   

Sun, 20 Feb 2022 02:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न आकर्षक पैकेज और अनूठे पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) का समापन हो गया। इस मार्ट में उत्तराखंड को होम स्टे और पर्यटन निवेश प्रोत्साहन में सर्वश्रेष्ठ स्टाल पुरस्कार मिला है। अंतिम दिन विभिन्न राज्यों से आए पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों को घरेलू और अन्य पर्यटन संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन

 
राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित इंडिया ट्रेवल मार्ट में ट्रेवल एंड टूरिज्म विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अंतिम दिन ट्रेवल एजेंटों, पैन इंडिया के टूर संचालकों, उत्तराखंड व गुजरात पर्यटन के अधिकारियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों राज्यों ने घरेलू और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं के रूबरू कराया।

पर्यटकों के लिए यात्रा को और अधिक मनोरंजक व परेशानी मुक्त बनाना
समापन पर उत्तराखंड पर्यटन को होम स्टे, साहसिक और पर्यटन निवेश प्रोत्साहन में उत्तराखंड व धोलावीरा (विश्व यूनेस्को विरासत स्थल) और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए गुजरात को सर्वश्रेष्ठ स्टाल पुरस्कार से नवाजा गया।  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उपनिदेशक योगेंद्र कुमार गंगवार ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के लिए पहले से तय गंतव्य को विकसित करने पर लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पडें...पड़ताल : आखिर पहाड़ में क्यों हांफा मतदान, हुक्मरानों और नीति नियंताओं को दिखा रहा आईना

पर्यटकों के लिए यात्रा को और अधिक मनोरंजक व परेशानी मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से प्रदर्शनी के माध्यम से यात्रियों को विभिन्न आकर्षक पैकेज और अनूठे पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई। आईटीएम ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय गुप्ता ने कहा कि इंडिया ट्रेवल मार्ट के माध्यम से उत्तराखंड और पैन इंडिया के ट्रैवल एजेंटों और टूर ऑपरेटरों के साथ पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नेटवर्किंग का अवसर प्रदान किया है। मार्ट में वन्य जीव पर्यटन, विरासत पर्यटन, एडवेंचर और ईको टूरिज्म, धार्मिक और तीर्थाटन, समुद्र तट, व्यंजन, मेला और त्योहारों के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आईएटीओ), ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई), एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (एडीटीओआई), आउट बाउंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ओटीओएआई), एडवेंचर टूर ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन, ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एटीओएआई), इंडिया गोल्फ टूरिज्म एसोसिएशन (आईजीटीए), महाराष्ट्र टूर ऑर्गेनाइजर्स एसोसिएशन (एमटीओए), द आईएएआई एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएआई), ट्रेवल ट्रेड एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (टीटीएयूपी), एंटरप्रिंग ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन, (ईटीएए), ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएएफआई), टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन (टीओए), टूरिज्म लीडर्स क्लब (टीएलसी) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें