फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बच्चा-बच्चा बोला- भारत माता की जय;  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से लोगों में खुशी, सेना को दी बधाई

Wed, 07 May 2025 11:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद लोगों ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद दून में खुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून की सड़कों पर बुधवार सुबह भारत माता की जय के जयकारों की गूंज सुनाई दी। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सफलता की खुशी लोगों के चेहरे पर दिखी। 

विज्ञापन


 दून में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी के सानिध्य में गढ़ी कैंट में भारतीय सेना को बधाई दी गई। डॉ. जोशी ने कहा कि आतंकवाद का अब खत्मा होना ही चाहिए। हर आतंकवादी को जमीन में गाड़ने तक कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ

स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए आज पौराणिक टपकेश्वर महादेव देहरादून में भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया गया और भारतीय सैनिकों के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें