फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मासूमों को मिला नया परिवार...देवभूमि के 151 बच्चे अलग-अलग राज्यों में, 23 विदेशों में लिए गए गोद

Wed, 07 May 2025 09:49 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

महिला एवं बाल कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में 170 के आसपास दत्तक ग्रहण के आवेदन लंबित हैं। सामान्य प्रक्रिया के तहत पांच साल तक के उन बच्चों को गोद दिया जाता है, जिनके माता-पिता नहीं है या संतान को त्याग चुके हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में बिना माता-पिता के पल रहे 174 बच्चों को नया परिवार मिला है। इनमें 23 बच्चों को विदेश में गोद लिया गया है, जिनमें तीन बच्चे दिव्यांग हैं। वहीं 151 बच्चे देश के विभिन्न राज्यों में गोद लिए गए हैं। प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण कराती है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में भी राज्य के देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा स्थित विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी (एसएए) के केंद्रों पर 22 बच्चे दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया में हैं। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में 170 के आसपास दत्तक ग्रहण के आवेदन लंबित हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Seva: आज इस समय खुलेगी वेबसाइट, 22 जून तक की यात्रा के लिए बुक कर सकेंगे हेली टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतीक्षा में करीब दो साल का वक्त लग रहा है। सामान्य प्रक्रिया के तहत पांच साल तक के उन बच्चों को गोद दिया जाता है, जिनके माता-पिता नहीं है या संतान को त्याग चुके हैं। जिन 23 बच्चों को विदेशों में गोद लिया गया है, उनमें ज्यादातर कनाडा, स्पेन, इटली, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड व फ्रांस में गोद लिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें