कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर इस बार सवा घंटे का ही कार्यक्रम होगा। परेड की तैयारियां पुलिस ने पूरी कर ली हैं। आम लोग इस बार भी परेड नहीं देख पाएंगे। परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मी मुंह पर मास्क लगाकर ही शामिल होंगे।
रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते सवा घंटे का कार्यक्रम ही आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे ध्वजारोहण होने के बाद सवा 12 बजे तक सभी कार्यक्रम निपटा दिए जाएंगे। परेड में जहां पुलिस की संचार टोली, बीडीएस, इंटरसेप्टर, सीपूयी व जंबो टीमें शामिल रहेंगी, वहीं झांकियों में स्वास्थ्य विभाग, निर्वाचन विभाग, कृषि विभाग, पयर्टन विभाग, महिला बाल विकास विभाग की झांकियां रहेंगी। पुलिस लाइन में रोजाना परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जितेंद्र जोशी ने बताया कि पुलिस लाइन में परेड की रिहर्सल में पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं।