फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला जादू का इलाज करने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। काला जादू का इलाज करने के नाम पर एक महिला से 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। यह रुपये उससे आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लिए गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक, उसके परिजन व एक मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार वह 16 नवंबर 2019 को वह दिल्ली से देहरादून आई थी। टैक्सी ड्राइवर आमिर सिद्दीकी निवासी इंदिरापुरम, जीएमएस रोड ने टैक्सी से देहरादून छोड़ा। इसके बाद दोनों के बीच सामान्य बात होने लगी। आमिर ने मजबूरी बताते हुए 10 हजार रुपये उधार मांगे। अक्टूबर 2019 में पैसे देने के बहाने आया। आमिर ने बताया कि किसी ने उस पर काला जादू कर दिया है। विश्वास में लेकर सहारनपुर में किसी मौलाना मुकर्रम अली के पास ले जाकर इलाज के नाम पर 10 हजार रुपये लिए। इसके बाद हरिद्वार स्थित एक मौलाना का परिचय दिया। मां और बहन से मिलवाया और मुस्लिम महिला के पास ले गया। इसके अलावा एक्कड़कला स्थित मौलवी के पास भी लेकर गए। महिला ने बताया कि पेट में ताबीज है। कुछ पिलाने के बाद उल्टी करवाई और दो ताबीज पेट से निकलने की बात कही। इसके बाद आमिर होटल ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता का कहना है कि मना करने पर उसने जलील कर वहां से भगा दिया। इसके बाद माफी मांगी और एक्कड़कला ले गया। इस बीच आमिर इलाज के नाम पर दो से तीन लाख रुपये ले चुका था। इसके बाद एक दिन बहाने से वह अपने कमरे चुक्खूवाला ले गया और कुछ खाने को दिया। होश में आयी तो आमिर ने अपने मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो दिखाए और धमकाया कि किसी को बताया तो फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। इसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता रहा और कुल 15 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आमिर, उसकी मां खुर्शीदा, बहन सुहाना, मौलवी मुकर्रम अली, पिता सदाकत हुसैन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें