उदाहरण स्थापित करें जवान
डिप्टी कमांडेंट ने कैडेट्स में जोश भरते हुए कहा कि अच्छे आचरण व पराक्रम के साथ एक योद्धा की जिम्मेदारियां निभाएं। एक सैन्य अफसर की अपने हरेक जवान के प्रति जिम्मेदारी बनती है कि उसके भरोसे पर खरा उतरे। ऐसे उदाहरण स्थापित करें कि जवान गर्व से आपकी ओर देखें। यही अकादमी में सिखाया भी गया है।
डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि भारतीय सैन्य दस्ता दुनिया में सबसे अच्छा, दिल से सरल, वफादार और देशभक्ति से भरा है लेकिन एक अधिकारी के रूप में आपको अपने इरादे और कार्यों की सत्यता व पवित्रता के आधार पर सैनिकों का सम्मान और विश्वास अर्जित करना होगा। उन्होंने कहा कि विदेशी कैडेट्स ने यहां न सिर्फ जीवनभर के लिए दोस्त बनाए हैं बल्कि अपने देश का भी बहुत अच्छे ढंग से प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 12 अन्य देशों के कैडेटों को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है कि जो उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी में सीखा है, उन्हें आत्मसात कर अपने देश का बेहतर ढंग से प्रतिनिधित्व करेंगे।