फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी नियुक्ति अवैध बताई, उसे ही मिल गया प्रमोशन

Sun, 16 Apr 2017 12:57 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य बीज प्रमाणीकरण विभाग की नियुक्तियों में धांधली पकड़ी गई है। हैरत में डालने वाली बात यह है कि चार साल पहले जिस अधिकारी की नियुक्ति को शासन ने अवैध बताया था, उसके खिलाफ कार्रवाई तो दूर उसे पदोन्नति दे दी गई है। मामले के तूल पकड़ने पर अब कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शासन से नौ नियुक्तियों में गड़बड़ी की शिकायत की गई है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अंतर्गत बीज प्रमाणीकरण अभिकरण में संविदा के कुछ पदों पर नियुक्तियां की गई थी, लेकिन बाद में इन नियुक्तियों को नियमित कर दिया गया। एजेंसी में श्रेणी दो के पद पर जिन अधिकारियों को नियमित किया गया वह उस दौरान शैक्षिक अर्हता व अनुभव नहीं रखते थे।

तत्कालीन अपर सचिव डा. निधि पांडे की ओर से भी बीज प्रमाणीकरण अधिकारी एवं वर्तमान में उप निदेशक डा.हेम चंद्र संगटा की पूर्व में बीज प्रमाणीकरण के पद पर नियुक्ति को गलत बताया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता डा. अखिलेश भटनागर की ओर से मांगी गई सूचना में कहा गया है कि डा. सगटा बीज प्रमाणीकरण अधिकारी पद की शैक्षिक योग्यता और अनुभव धारित नहीं है। उनकी इस पद पर नियुक्ति गलत है।
विज्ञापन


अधिकारी की अयोग्यता और अक्षमता के कारण संस्था में कई महत्वपूर्ण तकनीकी, संस्थापना संबंधी कार्य एवं बीज की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बताया गया है कि वर्तमान में उप निदेशक सगटा 14 साल से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं। प्रकरण सामने आने पर कृषि मंत्री ने अपर मुख्य सचिव को दिए निर्देश में कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। 

स्टेट सर्टिफिकेशन एजेंसी आटोनॉमस बॉडी है। शैक्षिक योग्यता पूरी न होने की जो शिकायत है वह पूर्व की है, मैं पूरी योग्यता रखता हूं, यह शिकायत जिसने की है वह विभाग में कर्मचारी है और जसपुर से देहरादून तबादला चाहता है।
विज्ञापन

- डा. हेम चंद्र संगटा उप निदेशक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें