इसी को ध्यान में रखते हुए इस सीजन के लिए रणनीति बनाई गई थी। इसके तहत एआई, सॉफ्टवेयर, नेटवर्क, एनालिटिक्स, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, क्वांट्स, फाइनेंस, मैन्यूफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों में सबसे अच्छी कंपनियों पर फोकस किया गया। कंपनियों की रुचि के अनुरूप छात्रों की प्रोफाइल में विविधता लाई गई, जिससे कंपनियों ने अधिक ऑफर दिए। इसके अलावा दुनियाभर में आर्थिक विकास का विश्लेषण भी किया गया। उन्होंने कहा कि आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईआईटी रुड़की के छात्र लगातार सभी प्रोफाइल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
इन कंपनियों ने दिए ऑफर
एल्फाग्रेप सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, एमेजॉन, एप्पल, एपीटी पोर्टफोलियो प्राइवेट लिमिटेड, बजाज ऑटो लिमिटेड, केयर्न ऑयल एंड गैस, कोडनेशन, दा विंची डेरिवेटिव्स, फ्लिपकार्ट, गोल्डमैन सेक्स, गूगल, ग्रेविटॉन रिसर्च कैपिटल एलएलपी, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, इन्फर्निया टेक्नोलॉजीज, इंटेल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी लिमिटेड, जगुआर लैंड रोवर, जेपीएमसी क्वांट, मर्सिडीज बेंज, माइक्रोन टेक्नोलॉजीज ऑपरेशंस इंडिया एलएलपी, माइक्रोसॉफ्ट, मिलेनियम मैनेजमेंट, एनवीडिया, ओरेकल, प्लूटस रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, क्वादेये, क्वालकॉम, क्वांटबॉक्स, एसएपी लैब्स, स्कवायर प्वाइंट कैपिटल, टाटा स्टील, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट, ट्रैक्सक्वांट और उबर।