इसके साथ ही परीक्षार्थियों के पास विश्वविद्यालय, सरकार की ओर से जारी वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की अनुमति नहीं है।
ये परीक्षा केंद्र रहेंगे
देहरादून में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डोईवाला, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज डाक पत्थर और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज माल देवता के नाम शामिल हैं। देहरादून जिला में भी परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, अगस्त्यमुनि, गोपेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।