फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृत्रिम अंग मिले तो दिव्यांगों के चेहरे पर दिखी चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों के छह दिव्यांगजनों को उच्च तकनीक के कृत्रिम उपकरण मिले तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे। गोकुल संस्था की ओर से रुद्रप्रयाग के संदीप, भरत सिंह, शंकर लाल, राघव गौर, देहरादून के चकराता के लूदर सिंह और टिहरी के जीत राम उनियाल को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
विज्ञापन

गोकुल संस्था वर्तमान में दो हजार से अधिक दिव्यांगजनों के लिए काम कर रही है। संस्था रोजगार देकर दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। इसी कड़ी में संस्था की ओर से हर्रावाला स्थित कार्यालय में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। संस्था की सचिव मधु मैखुरी ने कहा कि दिव्यांगजन सामाजिक दृष्टि से विशेष जरूरतों वाले लोग होते हैं। कभी-कभी उन्हें सामाजिक उपेक्षा का शिकार भी होना पड़ता है। ऐसे में उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाना बहुत जरूरी है। इस मौके पर गोकुल संस्था के अध्यक्ष मोहन जगूड़ी, एप्सिलोन ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रम हांडा, निदेशक वीके हांडा, अंजू हांडा, एडवोकेट एसके गुप्ता भगवती रतूड़ी, धीरज रावत, बिपिन रावत, मनोहर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें