आरोप है कि इस पर उसने दूसरी पत्नी मीना और उसकी मां कमलेश के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। साथ ही मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि महिला ने घटना की तहरीर भिक्कमपुर चौकी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
अब कोर्ट ने महिला के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बाला उर्फ पल्ला पुत्र प्रीतम, मीना पुत्री राजकुमार, कमलेश पत्नी राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।