फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: मर्जी के खिलाफ शादी की बात कहकर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Mon, 07 Sep 2020 10:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पत्नी ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, पुलिस से शिकायत
  • पति के खिलाफ तीन तलाक, ससुरालियों पर जान से मारने की कोशिश का केस
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में मर्जी के खिलाफ शादी की बात कहकर पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए और मारपीट की।

विज्ञापन


ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने भी जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक और ससुरालियों पर जान से मारने के कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती का निकाह छह जुलाई 2019 को भगवानपुर क्षेत्र में हुआ था। शादी के बाद से ही पति ताने देने लगा कि उसकी शादी बिना मर्जी के हुई है। आरोप है कि पति मारपीट कर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता ने शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने चुप रहने की बात कही।
विज्ञापन


आरोप है कि पति लगातार शोषण करता रहा। इस बीच शिकायत करने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता मायके में आकर रहने लगी। ससुराल वाले घर पहुंचे और अपनी गलती मानने लगे।

विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर

इसी साल 29 अगस्त को ससुराल वाले उसे कार में घर ले जाने के लिए निकले। आरोप है कि ईदगाह चौक पर ससुराल वालों ने कार रोक ली और उसे नीचे उतार दिया। पति ने तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया।

इतना ही नहीं ससुरालियों ने चाकू से हमला कर जान से मारने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवती के पति के खिलाफ तीन तलाक और ससुरालियों पर मारपीट व जान से मारने की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें