हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और परिजन ने अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। आरोप है कि दहेज की खातिर उसका उत्पीडन किया जाने लगा और दहेज में लग्जरी कार, दस लाख की नगदी लाने के लिए रोजाना उसके साथ मारपीट की जाती रही।