कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि अमित को शक था कि उसकी पत्नी के अंकुर से अवैध संबंध हैं। इसलिए उसने योजना के तहत 18 जनवरी को अंकुर को शराब पिलाई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी की मानें तो घटना वाली शाम हत्यारोपी अमित ने झोंपड़ी में अंकुर की हत्या कर दी थी।
इसी दौरान अंकुर की मां शकुंतला भी झोपड़ी में आ गई। तब उसने उसकी मां से कहा था कि वह शराब पीकर सो रहा है। उसकी मां के जाने पर अमित ने शव को पहाड़ी के ऊपर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया।
अंकुर की मां के दोबारा पूछने पर आरोपी ने बताया था कि वह शराब पीने की बात कहकर चला गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सड़ी गली हालत में शव भी बरामद कर लिया है। साथ ही गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया है।