पत्नी से कहासुनी और उसके मायके चले जाने से आक्रोशित पति ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि डेरियाखाल लैंसडौन निवासी 30 वर्षीय मनोज मैक्स में ड्राइवर था। उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था।
रविवार को भी वह शाम को करीब पांच बजे वाहन चलाकर घर आया और फिर से पत्नी से झगड़ा हो गया। उसकी पत्नी झगड़े से नाराज होकर अपने मायके चली गई।