फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर रातोंरात खड़े हुए मकान

Wed, 09 Oct 2013 06:39 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित ऋषिकुल के गंगाघाट से नाले तक सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे कर लिए हैं। 100 से ज्यादा लोगों ने करीब दस हजार वर्ग मीटर भूमि कब्जा ली है।
विज्ञापन


सरकारी भूमि को नाप कर खूंटे, बल्लियां गाड़ दी हैं। कुछ ने तो टिन शेड बनाने शुरू कर दिए हैं। कब्जाधारियों ने सोमवार रात जेसीबी से कब्जा करने वालों के लिए रास्ता बनाया है।

सरकारी भूमि पर कब्जा
नहर किनारे की इस भूमि का स्वामित्व उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के पास है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के कर्मियों द्वारा ही सरकारी भूमि पर कब्जा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि अगर यूपी सिंचाई विभाग की मिलीभगत नहीं होती तो यहां पर कब्जा किया ही नहीं जा सकता है। कुछ लोग नहर की जमीन बेच भी रहे हैं। कब्जा करने वाले सीवेज पंपिंग स्टेशन तक पहुंच गए हैं।

किया कुछ नहीं
यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी कब्जों की जानकारी होने की बात स्वीकार करते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उनके पास बताने को कुछ नहीं है। गंगा नहर हेडवर्क्स उत्तर प्रदेश के सहायक अभियंता वीवीएस यादव ने बताया कि ऋषिकुल साइड में नहर की भूमि पर अवैध कब्जों की जानकारी है।

कर्मचारी को मौके पर भेजकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। डामकोठी क्षेत्र में जहां मायापुर लिंक चैनल बनाने का काम चल रहा है। वहां से 8-10 परिवार बरसात के समय उस क्षेत्र में गए थे, लेकिन अब बड़े स्तर पर कब्जा होने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इसे हटाने के लिए कहा गया और लिखित में भी एनडीजीसी को पत्र भेजा है।
- पुरुषोत्तम, EE

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें