फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बीमार पिता को देखने गई बेटी संग हैवानियत, सदमे में परिवार

Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार पिता को देखने गई बेटी संग अस्पताल कर्मी ने ऐसी घिनौनी करतूत कर दी कि परिवार वालों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर झाल स्थित भूमानंद अस्पताल में पीड़ित किशोरी के बीमार पिता भर्ती हैं। व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी अस्पताल में आती जाती थी। अस्पताल के परिसर में गौशाला है।

आरोप है कि गौशाला में काम करने वाले कमलेश यादव ने बीमार व्यक्ति की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। किशोरी के परिजनों ने ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के पीछे जंगल में ले गया और...

rape demo pic
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर झाल के समीप भूमानंद अस्पताल है। अस्पताल के परिसर में गौशाला है। पिछले कुछ दिनों से एक व्यक्ति बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती था।

व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी अस्पताल में आती जाती थी। आरोप है कि गौशाला में काम करने वाले कमलेश यादव निवासी बदायूं यूपी हाल निवासी अस्पताल परिसर ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अस्पताल के पीछे जंगल में ले गया।

19 जुलाई की रात को कमलेश ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने जवालापुर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह से मुलाकात की और प्रकरण की जानकारी दी।

कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया की घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गयी। लेकिन वो घर पर नहीं है। उसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें