दो युवक एक 14 साल के नाबालिग बच्चे को बहला फुसला कर साथ ले गए। इसके बाद उन्होंने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।
दो युवकों द्वारा एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को बंद कमरे में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 14 वर्षीय किशोर के पिता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था।