जंगल में आरोपियों ने 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन दोनों ने अपने एक अन्य दोस्त को 50 हजार की व्यवस्था करने के लिए फोन किया। आरोपियों ने सुखदेव को रुपये लेने नानकमत्ता भेजा।
इत्तफाक से उसी दौरान पुलिस की गश्ती जीप वहां पहुंची, जिसे देख हथियारबंद युवक घबरा गए। मौका देख कर वह (पप्पू) भी दौड़कर पुलिस जीप के पास पहुंच गया और घटना से पुलिस को अवगत कराया। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
पीड़ित युवक ने बताया कि सभी साथी एक युवक को बूटा सिंह कहकर बुला रहे थे जो ग्राम बिचुवा का है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बूटा सिंह सहित 5-6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 384, 504 तथा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बत दें कि उत्तराखंड में हनीट्रैप में फंसाकर ठगने के कई मामले आ चुके हैं। पिछले एक साल में पुलिस के पास करीब 20 से अधिक ऐसे मामले आ चुके हैं।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जिस प्रकार के तथ्य आएंगे उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार ठाकुर, सीओ खटीमा