यह रहेगा यातायात प्लान
- प्रेमनगर से बल्लूपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रोका जाएगा, शहर की ओर से आने वाले यातायात को पंडितवाड़ी से लबली मार्केट होते हुए बल्लीवाला की ओर भेजा जाएगा।
- घंटाघर से प्रेमनगर जाने वाले यातायात को आंशिक रूप से बल्लूपुर फ्लाईओवर के ऊपर रोका जा सकता है, साथ ही बल्लूपुर चौक की ओर जाने वाले वाहनों को बल्लीवाला की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- शाम सात बजे के बाद रिस्पना से धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को आंशिक रूप से रिस्पना पुल पर रोका जाएगा। साथ ही धर्मपुर की ओर आने वाले यातायात को रिस्पना पुल से पुरानी बाईपास चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- छह बजे से कारगी चौक से रिस्पना की ओर आने वाले भारी वाहनों को दूधली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत शहर के मुख्य मार्ग ईसी रोड, बहल चौक, दिलाराम चौक, न्यू कैंट रोड से जाने व आने वाले यातायात को उक्त चौराहों पर आंशिक रूप से रोका जाएगा।