फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: उत्तराखंड में बढ़ा होमगार्डों का मानदेय, जानिए कितना?

Thu, 02 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बृहस्पतिवार को वृद्धि का जारी हुआ शासनादेश
  • करीब साढे़ छह हजार होमगार्डों को मिलेगा लाभ
  • दिसंबर में सीएम ने की मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा
विज्ञापन
होमगार्ड बहुत समय से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर के होमगार्डों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने उनके मानदेय में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस हिसाब से अब जून माह से प्रत्येक होमगार्ड को 350 के बजाए 400 रुपये रोजमर्रा के हिसाब से भुगतान मिलेगा। बृहस्पतिवार को इसका शासनादेश जारी हो गया।
विज्ञापन


होमगार्ड संगठन लंबे समय से मंहगाई के हिसाब से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहा है। पिछले साल दिसंबर माह में होमगार्ड निदेशालय भवन लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने होमगार्ड के मानदेय में 50 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया था, लेकिन उस समय घोषणा पर अमल नहीं हो पाया था।

साढ़े छह हजार होमगार्ड होंगे लाभान्वित
राजनैतिक अस्थिरता से बाहर निकलने के बाद होमगार्ड संगठन ने शासन पर घोषणा के अमल का दबाव बनाया था। बृहस्पतिवार को मानदेय बढ़ाए जाने का शासनादेश जारी हो गया। एडीजी राम सिंह मीणा ने बताया कि इससे करीब प्रदेश के 6411 होमगार्ड लाभांवित होंगे। कानून व्यवस्था के ड्यूटी के अलावा यातायात, प्रशासनिक कार्यों में भी होमगार्ड की सेवाएं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें