फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिस्टन फ्रीजियन गाय का संवर्धन करेंगे विशेषज्ञ

Wed, 03 Feb 2016 03:55 PM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार ने नेशनल डेयरी प्रोग्राम-एक के तहत उत्तराखंड लाइव स्टाक डेवलपमेंट बोर्ड (यूएलडीबी) से जुड़े विशेषज्ञों को होलिस्टन फ्रीजियन (क्रास ब्रीड नस्ल) की गायों के संवर्धन की जिम्मेदारी सौंपी है। पशु विशेषज्ञों की टीमों ने प्रोजनी टेस्टिंग प्रोग्राम (पीटीपी) के तहत संवर्धन पर काम करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


यूएलडीबी के विशेषज्ञ डा. राजेंद्र मठपाल के मुताबिक नेशनल डेयरी प्रोग्राम के तहत गायों में जर्सी, होलिस्टन फ्रीजियन व गिर जैसी प्रजातियों व भैंसों में मुर्रा भैंस के संवर्धन पर जोर दिया है। जिससे देश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सके। डा. मठपाल के मुताबिक पीटीपी तकनीक के जरिए होलिएस्टन फ्रीजियन के उन्नत नस्ल के साड़ पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

पहले चरण में 35 साड़ को चयनित किया गया है। जबकि बाकी नस्ल के गायों व भैंस के संवर्धन पर काम करने की जिम्मेदारी यूपी, तमिलनाडु जैसे राज्यों को सौंपी गई है। योजना के तहत देश में सर्वश्रेष्ठ दूध देने वाली गायों को तैयार कर उनके संवर्धन पर जोर दिया जाएगा। कई वैज्ञानिक चरणों से गुजरने के बाद देश में होलिस्टन फ्रीजियन की ऐसी नस्ल तैयार की जा सकेगी जो अमेरिकन व अन्य यूरोपियन फ्रीजियन गायों जैसा दूध देगी।
विज्ञापन


क्या है होलिस्टन फ्रीजियन गाय विशेषता
मूलरूप से यूरोपीय देशों नीदरलैंड व जर्मनी की उत्पत्ति होलिएस्टन फ्रीजियन गाय वर्तमान में अमेरिका, इंग्लैंड समेत दुनिया के कोने-कोने में पाई जाती है। दुनिया में सबसे अधिक दूध (32,740 किलोग्राम/प्रतिवर्ष) देने वाली होलिस्टन फ्रीजियन की मांग दुनिया में तेजी से बढ़ी है। डेनमार्क जैसे कई देशों की अर्थव्यवस्था में इस गाय का अहम योगदान है।

औसतन 580 किलो वजन और डेढ़ मीटर ऊंचाई वाली होलिस्टन फ्रीजर सफेद व काले रंग के मिलेजुले रूप में होती है। उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों में इस गाय की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अब केंद्र व राज्य सरकारें इस गाय के संवर्धन पर तेजी से काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें