फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के चुनाव में उत्तराखंड भाजपा का इम्तिहान, 38 भाजपाइयों की टीम ने झोंकी ताकत

Wed, 08 Nov 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी राज्य हिमाचल में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। वोटिंग के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। इस चुनाव का उत्तराखंड भाजपा का भी 14 सीटों पर इम्तिहान है। प्रदेश भाजपा की 138 सदस्यीय टीम ने इन सीटों पर खुद को झोंक दिया है।
विज्ञापन


यूं तो प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों की हिमाचल चुनाव में ड्यूटी लगी है, लेकिन सबसे ज्यादा वक्त कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दे रहे हैं। वह लगातार हिमाचल में बने हैं। इन स्थितियों के बीच, पार्टी के दो स्टार प्रचारक सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दो-दो दिन हिमाचल में दे चुके हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उत्तराखंड भाजपा का योगदान हिमाचल में पार्टी के लिए काफी मददगार होगा।

उत्तराखंड भाजपा को शिमला जिले की आठ और सिरमौर जिले की तीन सीटों पर प्रचार का जिम्मा मिला है। सुल्तानपुर, हमीरपुर और धर्मपुर जैसी सीटों की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर मिली है। इसका एक खास कारण है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन तीन जिलों में रहने वाले तमाम लोगों की विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तेदारी है। इसलिए मुन्ना सिंह चौहान, कुलदीप कुमार जैसे नेताओं को खास इस इलाके में ध्यान रखने के लिए कहा है।

हिमाचल चुनाव में उत्तराखंड भाजपा की तरफ से किए जा रहे प्रचार पर महामंत्री संगठन संजय कुमार की निगाहें हैं। संजय कुमार हिमाचल में ही कैंप किए हुए हैं, हालांकि पूरा प्रभार पूर्व विधायक कुलदीप कुमार के जिम्मे सौंपा है।

बकौल कुलदीप कुमार-उत्तराखंड भाजपा की ओर से दीपावली से पूर्व 32 कार्यकर्ताओं की टीम हिमाचल भेजी गई थी। दीपावली के बाद से हिमाचल में 138 कार्यकर्ताओं की टीम काम कर रही है। पार्टी हिमाचल में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें