नई बसों में चार आपात खिड़कियां और दो छत निकासी के इंतजाम किए
तकनीकी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जहां पुरानी बसों में दो ही आपात खिड़कियां होती थीं, वहीं नई बसों में इनकी संख्या बढ़ाकर चार की गई है। इसके अलावा दो छत निकासी के भी इंतजाम किए गए हैं। इससे दुर्घटना के दौरान बस में सवार यात्रियों को जल्दी बाहर निकाला जा सकेगा। बसों में सीटें भी 32 से बढ़ाकर 38 की गई है। जबकि चौड़ाई और लंबाई सरकारी मानकों के अनुरूप क्रमश: 2.5 मीटर और 8.7 मीटर रखी गई है।
ये भी तकनीकी स्थापित की गई है बसों में
1- दिव्यांगों के लिए चिह्नित सीटों पर सहायता उपकरण रखने के इंतजाम किए गए हैं।
2- 10 किलोग्राम के दो अग्निशमन यंत्र
3- किनारे वाली सीटों में आर्म रेस्ट
4- यात्रियों के लिए मोबइल चार्जिंग प्वाइंट
5- सामान रखने के लिए परिचालक सीट के आगे और चालक सीट के पीछे जगह बनाई गई
6- बोतल हैगिंग और मैगजीन रैक के इंतजाम
7- यात्रियों का सामान न गिरे इसके लिए ऊपरी रैक को अब घुमावदार किया गया है।
ये भी पढ़ें...Rishikesh: हरिद्वार देहरादून रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से शिशु हाथी की मौत, हिरासत में लोको पायलट
नई बसों को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से आधुनिक तरीके से तैयार किया गया है। सुरक्षा से जुड़े कई उपकरण लगाए गए हैं, जो दुर्घटना के दौरान क्षति को कम करेंगे। - क्रांति सिंह, महाप्रबंधक संचालन, उत्तराखंड परिवहन निगम