मामला 1 - लक्सर क्षेत्र निवासी दो युवकों को कथित तौर पर पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर साइबर ठगी के नेटवर्क में शामिल कर लिया। इसके बाद उनसे बैंक खातों में ठगी की डेढ़ करोड़ से अधिक का लेनदेन कराया। दोनों युवकों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा।
मामला 2 - लक्सर निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक से सोशल मीडिया पर जान पहचान बढ़ाने के बाद युवती ने उन्हें अपने प्रेमपाश में उलझा लिया। इसके बाद युवती ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश कराकर 7 लाख से अधिक की रकम हड़प ली।
मामला 3 - लक्सर निवासी युवक से एक युवती ने पहले सोशल मीडिया पर जान पहचान की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फंसाकर मिलने आने का झांसा दिया। बाद में युवती ने युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में पार्टनर बनाकर निवेश कराने के नाम पर 10 लाख से अधिक की रकम ठग ली।
मामला 4 - स्थानीय व्यापारी से सोशल मीडिया पर पहचान बढ़ाकर युवती ने उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर व्यापारी से 50 हजार से अधिक की रकम वसूल ली। मोबाइल और सिमकार्ड बदलकर किसी तरह व्यापारी ने अपना पीछा छुड़ाया।
ये भी पढ़ें....UK News: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में अलर्ट, रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में सुनवाई कल; ये है तैयारी
साइबर अपराधों के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सचेत रहते हुए व्यक्ति जानकारी साझा करने अथवा अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश करने में सावधानी बरतनी चाहिए। - राजीव रौथाण, प्रभारी निरीक्षक, लक्सर कोतवाली