फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उच्च शिक्षा विभाग को मिले प्रयोगशाला सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने दिए नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग को विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों के 10 और प्रयोगशाला सहायक मिले हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित इन प्रयोगशाला सहायकों को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्तिपत्र दिए।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रतीक्षा सूची से चयनित भौतिक विज्ञान विषय में एक, जंतु विज्ञान में तीन, वनस्पति विज्ञान में चार, भूगोल में दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र के महाविद्यालयों में तैनाती दी गई है। इस अवसर पर विधायक जागेश्वर मोहन सिंह महरा, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. ए. एस. उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें