फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: बीआरसी और सीआरसी के डेढ़ हजार रिक्त पदों को तीन माह में भरें

Thu, 18 May 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
विज्ञापन
nainital high court
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बीआरसी और सीआरसी के 1500 रिक्त पदों को तीन माह के भीतर भरने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


देहरादून निवासी मनोज बहुगुणा सहित अन्य ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने 976 पद बीआरसी (ब्लाक संसाधन केंद्र समन्वयक) और 575 पद सीआरसी (संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक) के लिए विज्ञप्ति जारी कर इन पदों पर कार्यरत सहायक अध्यापकों को उनके मूल पदों पर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


पूर्व में हाइकोर्ट ने इन अभ्यर्थियों को अनुभव के आधार पर दस फीसदी अंक अधिमान के रूप में देने को कहा था।

न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की एकलपीठ ने बृहस्पतिवार को याचिका पर सुनवाई के बाद सर्व शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी और सीआरसी के 1500 रिक्त पदों को तीन माह के भीतर भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें